फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका, जांच टीम गठित की गई

Thu, 12 Dec 2024 12:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने सीडीओ के निर्देश पर प्राथमिक स्कूल सरडीहा और चेहरी परिषदीय स्कूल का निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन के लिए खरीदे गए बर्तन और खेल उपकरण की जानकारी ली। दोनों ही स्कूलों में न तो नए बर्तन पाए गए न ही खेल सामग्री की उपलब्धता। जबकि इसके लिए जारी धनराशि का उपयोग किया जा चुका है। इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों स्कूल के प्रधानाध्यापक का वेतन बाधित करते हुए जांच टीम गठित कर दी। जांच टीम में मिठौरा खंड शिक्षा अधिकारी व डीसी एमडीएम शैलेंद्र शामिल हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि टीम से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी और सरकारी धन के गबन करने का अभियोग दर्ज कराया जाएगा। रिपोर्ट सीडीओ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें