फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 14 Sep 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने बदायूं के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा के विरुद्ध हुए निलंबन की कार्रवाई को तत्काल वापस लेने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन को अपर जिलाधिकारी को सौंपते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 20 सितंबर को बदायूं स्थित बीएसए कार्यालय पहुंचकर विरोध भी जताएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी ने कहा कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन जहां पूरे प्रदेश में शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा था, वहीं बदायूं में बीएसए ने संगठन के अध्यक्ष को निलंबित कर पूरे शिक्षक समाज को अपमानित करने का कार्य किया। संगठन बीएसए के इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि यदि बीएसए के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक समाज चुप नहीं रहेगा। जिला मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि 20 सितंबर को बदायूं में होने वाले धरने में शिक्षक बड़ी संख्या में पहुंचकर व्यापक विरोध दर्ज कराएं। इस दौरान मनौवर अली, अखिलेश पाठक, डॉ. सुधाकर राय, नवीन शुक्ला, दिनेश त्रिपाठी, प्रद्युमन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें