फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्योहार पर महकेगा फूलों का बाजार, अच्छे व्यापार की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। त्योहारों का उल्लास बढ़ने के साथ ही फूलों के बाजार भी महकने लगे हैं। पूजा-पाठ, मंदिरों में चढ़ावे और घरों की सजावट के लिए फूलों की मांग बढ़ने की उम्मीद में कारोबारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बाजार में गेंदा और गुलाब के साथ जरबेरा व अन्य फूलों की भी मांग रहती है। त्योहार नजदीक आने के साथ ही फूल विक्रेताओं को अच्छी बिक्री की आस है। हालांकि, फूलों के दाम मांग और आवक के हिसाब से तय होंगे।
शहर के दुर्गा मंदिर के पास फूलों की दुकान लगाने वाले पारस ने बताया कि स्थानीय बाजार की मांग पूरी करने के लिए अलग-अलग शहरों से फूल मंगाए जाते हैं। बनारस और कलकत्ता से गेंदा, कानपुर से गुलाब की पंखुड़ियां, जबकि राजस्थान से गेंदा और गुलाब समेत अन्य फूल आते हैं। त्योहारों पर मंदिरों में चढ़ावे के लिए गेंदा की माला और खुले फूलों की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा घरों और पूजा पंडालों की सजावट में भी फूलों का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

माला 50 से 60 रुपये तक
फिलहाल बाजार में गेंदा की माला 50 से 60 रुपये तक बिक रही है। गुलाब का एक फूल 15 से 20 रुपये में मिल रहा है, जबकि जरबेरा का एक फूल 10 रुपये में उपलब्ध है। कुंद की लड़ी की कीमत 10 से 15 रुपये तक है। कारोबारियों के मुताबिक, त्योहार के दिनों में बिक्री बढ़ने की संभावना है।
ऐसे में मांग के अनुसार फूलों की आपूर्ति बनाए रखना भी जरूरी होगा। फूलों का कारोबार काफी हद तक उनकी ताजगी, उपलब्धता और बाहर से आने वाली खेप पर निर्भर करता है। आवक कम होने या मांग अचानक बढ़ने पर कीमतों में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें