सदर ब्लाॅक की एएनएम रहीं मौजूद
जीरो डोजर टीकाकरण को लेकर एएनएम को दिया गया निर्देश
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय जीरो डोजर सुदृढ़ीकरण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने की। प्रशिक्षण में सदर ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों की एएनएम और एचवी ने भाग लिया।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भगवत सिंह ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2026 के अंत तक जीरो डोजर बच्चों की संख्या में 30 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी एएनएम को टीकाकरण के महत्व और ऑनलाइन डेटा फीडिंग की प्रक्रिया की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिन बीमारियों की वैक्सीन उपलब्ध है, उनसे बच्चों की मौत रोकना सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डॉ. केपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभगवत सिंह और डीईओ धर्मेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। वहीं जिले से सहायक शोध अधिकारी जहां आरा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण से संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म और एप जैसे यूविन, एचएमआईएस, ई-विन, एनसीसीएमआईएस और वीएसआईएमएस की जानकारी दी गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने सभी एएनएम को निर्देशित किया कि क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण ई-कवच पोर्टल पर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही टीकाकरण सत्र में लगाए गए सभी टीकों की जानकारी उसी दिन यूविन पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने आभा आईडी बनाने और आरसीएच रजिस्टर पूर्ण रखने पर भी जोर दिया।
प्रशिक्षण में रागिनी चौधरी, मीरा मौर्या, फूलवासी, अनुराधा सिंह, साधना मद्देशीया, वंदना भारती, पुनीता, प्रतिमा, पुष्पा, अनीता यादव, बबीता यादव, मंजू यादव, मधु, विजयलक्ष्मी राय और रेखा सहित सभी उपकेंद्रों की एएनएम मौजूद रहीं।