फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कर रहा गृह कर वसूलने की तैयारी

Wed, 09 May 2018 12:41 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
नगर पंचायत कर रहा गृह कर वसूलने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। नगर पंचायत प्रशासन क्षेत्र में स्थित रिहायशी, व्यावसायिक व स्कूल भवनों से टैक्स वसूलने की तैयारी कर रहा है। मंगलवार को नगर पंचायत बोर्ड की सभागार में बैठक हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भवन स्वामियों से टैक्स वसूलने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें सदस्यों ने यह कहते हुए प्रस्ताव पर अगली बैठक में विचार करने का सुझाव दिया कि पहले कस्बे के लोगों का मूड देख लिया जाए कि लोग टैक्स देने के लिए तैयार हैं अथवा नहीं। 
विज्ञापन


  नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि भवन स्वामियों से टैक्स वसूले जाने संबंधी प्रस्ताव पर बोर्ड की अगली बैठक में विचार करने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि  कस्बे में 18 करोड़ रुपये खर्च कर नालियों के निर्माण का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा अन्य प्रस्ताव भी स्वीकृत हुए। बैठक में नालियों, गरीब लड़कियों की शादी व गरीब लोगों की मृत्यु होने पर शव जलाने के लिए नि:शुल्क लकड़ी आदि की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव स्वीकृत के लिए शासन को भेजा गया। बोर्ड की बैठक में 18 करोड़ रुपये से कस्बे में नाली के निर्माण के प्रस्ताव पर विचार - विमर्श के बाद मंजूरी दी गई। इसके अलावा गरीब लड़कियों के शादी के लिए 75 सौ रुपये का अनुदान व गरीब लोगों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए तीन हजार रुपये मूल्य की नि:शुल्क लकड़ी की व्यवस्था करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जल निकासी की व्यवस्था, कार्यालय भवन व मीटिंग हाल के निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।  इसके अलावा परिवार रजिस्टर की ऑनलाइन फीडिंग कराने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में कमलेश सिंह, अभिषेक सिंह, पारस जायसवाल, मनीष, आबिद, साबिर, दिलीप सिंह, जनार्दन गुप्ता, कलावती, बसंती आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें