फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोगों में जागरूकता के लिए 16 तक तैयार करें कार्ययोजना’

Thu, 14 Mar 2019 12:31 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
‘लोगों में जागरूकता के लिए 16 तक तैयार करें कार्ययोजना’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बुधवार को अपने कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों, स्काउट-गाइड, एनसीसी के कैडेट, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले ब्रांड एंबेसडरों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने सभी लोगों से मतदाता व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 16 मार्च तक कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने  को कहा।
विज्ञापन


 बैठक के दौरान डीएम ने बताया कि जिले के पांच विधान सभा क्षेत्रों में पूर्व के चुनाव में जिन गांवों में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है, उन्हें चिह्नित किया गया है। अब उन सभी गांवों में रहने वाले जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें मतदाता बनाने तथा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए उपरोक्त सभी समूहों के लोग 18-19 साल के युवाओं के नाम मतदाता सूची शामिल कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जब उक्त समूहों के लोग अपनी कार्ययोजना तैयार कर लेंगे तो उन्हें जागरूकता अभियान चलाने के लिए भेजा जाएगा। बैठक में जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास केंद्र के अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, एनसीसी कैडेेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें