फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, 30 विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें 30 विभागों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। साथ ही अपने विभाग के सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें भी कार्यों के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दें।
उन्होंने अधिकारियों को अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और अपने कार्यक्षेत्र का भ्रमण कर आवश्यक जानकारियां जुटाने को कहा। निर्वाचन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और कठिनाइयों को पहले से चिह्नित कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि उनका समय रहते समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। इसलिए अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर निर्वाचन संबंधी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी राज कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें