फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धान खरीद की तैयारियां पूरी,48 घंटे के अंदर होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा । नगर स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति पर धान खरीद की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। 01 नवंबर से धान की खरीद शुरू है। किसान अपने उपज को मानक कें अनुरूप क्रय केन्द्र पर ले आए। एवं अपने उपज का तौल के 48 घंटे के अन्दर भुगतान प्राप्त कर ले। इस संबंध में सहकारी क्रय विक्रय समिति के सभापति सतीश त्रिपाठी ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। सचिव विजय कुमार ने बताया कि तौल के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। किसान अपना धान समय से मानक के अनुरूप केंद्र पर लाकर तौल कराएं। किसान स्वयं अपना धान बेचें बिचौलियों के माध्यम से धान न बेचें। उन्होंने बताया कि धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये सरकार ने निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें