फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी, 96 क्रय केंद्रों पर धान की होगी खरीद

Mon, 30 Oct 2017 12:04 AM IST
mahrajganj
विज्ञापन
paddy - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  महराजगंज।
विज्ञापन

धान खरीद को लेकर शासन द्वारा जिले को एक लाख 80 हजार 600 एमटी का लक्ष्य दिया है। इसके लिए जिले में 96 केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रनिक कांटा, छनना, बोरे के अलावा अन्य उपकरण उपलब्ध हो चुका है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिले में पीसीएफ के कुल 59, कर्मचारी कल्याण निगम के आठ, पीसीयू के तीन, एनसीसीएफ के सात, यूपी स्टेट एग्रो के तीन, भारतीय खाद्य निगम के चार धान खरीद केंद्र हैं। इसमें पीसीएफ को 80 हजार एमटी, खाद्य विभाग को 40 हजार एमटी, पीसीयू को 11 हजार 800 एमटी यूपी एग्रो को 6000 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम को 21 हजार एमटी, एनसीसीएफ को 17 हजार एमटी और भारतीय खाद्य निगम को चार हजार 800 एमटी खरीद का लक्ष्य दिया गया है। कहा कि धान खरीद के लिए सभी केंद्रों के सचिव को निर्देश दिया गया है कि केंद्र पर खरीद के लिए आने वाले सभी किसानों के लिए पेय जल की व्यवस्था ठीक करा लें। जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने किसानों से समय से पंजीकरण कराने की अपील की है। एआर कोऑपरेटिव सूर्य नरायण मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्र पर निर्धारित तिथि एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें