गोरखपुर के पहलवानों ने भी लिया भाग
ठूठीबारी। नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के पूर्णाहुति के अवसर पर बेलहियां श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में विराट दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। मंदिर के महंथ शंभू दास ने पहलवानों को हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया।
दंगल में गोरखपुर पक्की बाग समेत क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने विराट दंगल कुश्ती में दाव आजमाए। अंत में सेमरहना के पहलवान प्रेम सागर यादव व दोगहरा के पहलवान सोनू के बीच फाइनल मुकाबले में प्रेमसागर यादव ने सोनू को पटकनी देकर प्रथम पुरस्कार साइकिल अपने नाम कर लिया। वहीं सोनू को स्टैंड फैन देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विराट दंगल में मौजूद भारी संख्या में दर्शकों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर चौक गोरखनाथ मंदिर पीठाधीश्वर लक्ष्मण दास महाराज, महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर राम वैदेही मंदिर रामप्रकाश दास, महंथ लाला बाबा, बाबा राघव दास, बाबा किशोरी दास, ओम प्रकाश चौधरी, रुद्र नारायण चौधरी, सुभाष गुप्ता, प्रदुमन नारायण चौधरी, राजेंद्र चौधरी, राजाराम यादव, सुनील, सोनू फूलचंद मौर्य, विजय मौजूद रहे।