कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न
महामंत्री आनंद प्रकाश पांडेय और सतीश चंद पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित
महराजगंज। सोमवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के मतगणना और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण व सकुशल तरीके से संपन्न हुई। चुनाव कमेटी के सदस्यों में गोरखनाथ चौबे, सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव, शिव मोहन अग्रवाल तथा विन्ध्यवासिनी मिश्र शामिल रहे।
अध्यक्ष पद पर प्रेम प्रकाश शुक्ला को भारी मतों से विजय मिली। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी दिनेश लाल श्रीवास्तव को पछाड़ते हुए 66 मत प्राप्त किए, जबकि दिनेश लाल श्रीवास्तव को मात्र 37 मत मिले। इस तरह प्रेम प्रकाश शुक्ला को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। महामंत्री पद पर आनंद प्रकाश पांडेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतीश चंद पटेल निर्वाचित घोषित किए गए।
ओमप्रकाश मिश्रा, कृष्ण बिहारी लाल, ओमप्रकाश सिंह, रामप्रसाद, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश, धर्मेंद्र, प्रदीप, जगदंबा गुप्ता समेत अनेक वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा शुभकामनाएं व्यक्त कीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ला ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरे समर्पण से बार के विकास, सदस्यों के कल्याण तथा न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए कार्य करेंगे। चुनाव की सफलता पर चुनाव कमेटी के सदस्यों की भी सराहना की गई।