फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्भवती महिलाएं ठंड के मौसम में रहें सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओर से शीतलापुर गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा शीतलापुर गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 340 मरीजों की जांच की गई। इनमें गठिया रोग और स्त्री रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।


स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका सिंह ने महिलाओं को माहवारी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनियमित मासिक धर्म से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसके लिए संतुलित खानपान के साथ नियमित रूप से आयरन की गोलियां लेनी चाहिए। डॉ. कृतिका ने यह भी बताया कि ग्रामीण महिलाएं अक्सर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को परिवार में बताने से हिचकिचाती हैं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तूलिका मिंज ने ठंड के मौसम में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानियां बताईं। डॉ. कृष्णा और डॉ. दिव्य ने भी मरीजों की जांच की। ग्राम प्रधान राधेश्याम ने मरीजों की देखभाल में सहयोग किया। इस दौरान आनंद तिवारी, अभिषेक, रंजीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें