फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 03 Jan 2019 12:46 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पीआरडी जवानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण गृह बनगढ़िया बृजमनगंज में तैनात आठ पीआरडी जवानों ने ड्यूटी से हटाए जाने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। 
विज्ञापन


पीआरडी जवान शंकर, बेकारू प्रसाद ने कहा कि भंडारण गृह पर आठ पीआरडी जवान ड्यूटी करते हैं। उनकी 9 जून 2012 से यहां ड्यूटी लगाई जा रही है। उनका आरोप था कि भंडारण गृह के कुछ अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। भंडारण गृह के पास आये बंदरों को मारने के लिए कहते हैं। मना करने वह अपमान जनक भाषा का प्रयोग करते हैं। उनके द्वारा हर रोज इस बात की धमकी दी जाती है कि आदेश का अनुपालन न करने पर ड्यूटी से हटा दिया जाएगा। इस अवसर पर कामता प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, रामनेवास, अर्जुन प्रसाद, बहादुर प्रसाद गुप्ता, केशव सहित कई अन्य लोग  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें