फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधान पुत्र व पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भिड़े

Tue, 17 Dec 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर ब्लॉक परिसर में बन रहे आरआरसी सेंटर के निर्माण को लेकर सोमवार को ग्राम प्रधान पुत्र और पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भिड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर कोतवाली ले गई। खंड विकास अधिकारी सदर अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि एक पक्ष ने आरआरसी सेंटर निर्माण को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें