प्रधान संघ ने राज्य सभा सदस्य रामगोपाल का पुतला फूंका
सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सपा के राज्य सभा सदस्य राम गोपाल यादव का पुतला फूंका। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधान ब्लॉक परिसर में नारेबाजी किए।ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानों का दिल्ली में प्रदर्शन हो रहा था, तो 15 मार्च को राज्य सभा सदस्य राम गोपाल यादव ने ग्राम प्रधानों को भ्रष्ट बोला था। उनका यह बयान बेहद निंदनीय है। इस दौरान मनोहर लाल साहनी, जितेंद्र कुमार मिश्रा, राजेश यादव, प्रदीप साहनी आदि रहे। संवाद
बगैर सरकारी मदद के गो सेवा कर रहे पुजारी
मिठौरा। क्षेत्र के सिंदुरिया हनुमान मंदिर के पुजारी व्यास मुनि दास 12 गायों की सेवा निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं। गो वंश की सेवा सरकारी मदद के बिना कर रहे हैं। बूढ़े और कमजोर गोवंश को गोशाला में रखकर उनकी सेवा कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी व्यास मुनि दास ने बताया पांच वर्ष पहले सिंदुरिया चौराहे पर घूम रहे गायों की खराब दशा देखकर मन में गोवंश पालने का भाव जागृत हुआ। वर्तमान समय में नौ गायें और तीन बछड़े हैं। संवाद
यज्ञ से कायम होती है सामाजिक समरसता
बागापार। विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ का आयोजन बहुत जरूरी है। यज्ञ से खासकर मानव जीवन में अनेकों लाभ मिलता है। यज्ञ हर तबके को आपस में जोड़ने का काम करता है। गांव, समाज, आपसी सद्भाव, आत्मा परमात्मा, दोस्त मित्र, हित कुटुंब सभी को एक सूत्र में पिरोने का कर्म ही यज्ञ होता है। ये बातें बागापार टोला बरईठवा स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री शतचंडी महायज्ञ के दौरान पं. कृष्णमोहण ने कहीं। उन्होंने कहा कि यज्ञ में पड़ने वाली आहुति से वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ से सामाजिक समरसता कायम होती है। इस दौरान रामाज्ञा वर्मा, रामानंद वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, रामनाथ, विद्यासागर वर्मा, हरिराम वर्मा, सोनू वर्मा, सीरी वर्मा, जगरनाथ वर्मा, रामबचन यादव, रामनरेश वर्मा, पुजारी वर्मा, राजेंद्र गौंड आदि मौजूद रहे।संवाद
कक्षा पांच में नीतीश कुमार प्रथम स्थान पर
महराजगंज। एमजीएम इंटर कॉलेज गंगराई में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें प्रत्येक कक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा पांच में नीतीश कुमार प्रथम, नम्रता प्रजापति द्वितीय, रोजिना खातून तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर कक्षा आठ में साक्षी प्रजापति प्रथम, द्वितीय स्थान पर उजाला और तृतीय स्थान पर कमर जहां रहीं। कक्षा नौ में प्रथम स्थान पर संजीदा खान द्वितीय स्थान पर अहमद रजा और तृतीय स्थान पर अनमोल विश्वकर्मा रहे। कक्षा 11 में प्रथम स्थान पर रोसिना खातून, द्वितीय स्थान पर महिमा चौधरी और तृतीय स्थान पर खुर्शीद अंसारी रहे। प्रबंधक अफसर अली, अल्ताफ हुसैन, राम पटेल, कविता गौड़, संतोष गौतम, संतोष कुमार, नसीमा, रुबीना खातून आदि मौजूद रहे। संवाद
सड़क निर्माण को वनकर्मियों ने रोका
निचलौल। शहर के कटरा चौराहे से मधवलिया विश्राम गृह की ओर जाने वाली वन विभाग की भूमि पर हो रहे सड़क निर्माण को वनकर्मियों ने रोक दिया है। रेंजर सुनील राव ने बताया कि शहर के कटरा चौराहे से मधवलिया विश्राम गृह तक जाने वाली सड़क वन विभाग की है। जिसपर कुछ लोग वनकर्मियों पर राजनीति दबाव बनाकर 700 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य करा रहे थे। मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई। संवाद
अधूरी पुलिया से आने-जाने में परेशानी
परसा मलिक। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुरी मुख्य सड़क पर पुलिया का निर्माण का अधूरे निर्माण छोड़कर ठेकेदार ने कार्य बंद कर दिया है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रामनरेश यादव,कृष्ण चन्द पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, रफीक, विरेन्द्र शर्मा, नजीर अहमद, रामसूरत यादव, इसराक अली, अंगद ने उप जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। संवाद
शिक्षा के प्रति किया जागरूक
महराजगंज। गैरुल निशा गर्ल्स डिग्री कॉलेज गंगराई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। शंभूशरण पटेल, प्रधानाचार्य तक्सीम अली, रफीउल्ला खान, अरविंद चौधरी, साधना पटेल, वीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
बेला गांव में बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय
बृजमनगंज। ग्राम सभा बेला में बना समुदायिक शौचालय छह माह से बंद है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शौचालय की देखरेख पर 9,000 रुपये प्रत्येक माह खर्च होने की बात कही जा रही है। रमेश, महेश, राजमती ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सहायक विकास अधिकारी गुलाब पाठक ने कहा कि अगर ऐसा है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
सुलह-समझौते से निपटाएं आपसी विवाद
महराजगंज/बृजनगंज/चिऊटहां/ठूठीबारी। अपराध मुक्त बनाने, महिला उत्पीड़न को रोकने व राजस्व सम्बंधित मामलों के प्रति सजग रहने के लिए मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने मटीहनिया चौधरी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गांव में होने वाले राजस्व सम्बधित मामले या छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझा लिया जाए। ताकि थाना व कचहरी जाने से बचा जा सके। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। क्षेत्र की ग्राम सभा बेलभरियां में कोठीभार थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने चौपाल के माध्यम गांव की समस्याओं को सुना निस्तारण का आश्वासन दिया। बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम सभा सौरहा में मंगलवार की सुबह ग्राम चौपाल में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस को अपना मित्र समझें। पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में चौपाल के दौरान अजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण अंचल की समस्याओं को त्वरित निस्तारित करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। संवाद
शिक्षा का अर्थ सीखने-सीखाने की प्रक्रिया
चौक बाजार। शिक्षा का अर्थ सीखने-सीखने की प्रक्रिया है। ज्ञान ऐसी अर्जित संपत्ति है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा का उपयोग करके कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा समाज में सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। ये बातें गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहीं। इस मौके पर महाविद्यालय के अजय कुमार राव, प्रतिमा गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी दीपेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
नामांकन बढ़ाने पर जोर
मिठौरा। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी अध्यक्षता सुधीर कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। स्कूल में बेहतर ढंग से शैक्षिक माहौल बनाने के बारे में जानकारी दी गई। स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सर्वेश शर्मा, मुकेश सिंह, दिलीप विश्वकर्मा, अभय दूबे आदि मौजूद रहे। संवाद
झोपड़ी के अनाज भी राख
मुजुरी। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा महुअवा शुक्ल के बरगदहवा टोला निवासी महेंद्र की झोपड़ी में मंगलवार दोपहर में अचानक आग लगने से सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। महेंद्र ने बताया कि आग से झोपड़ी में रखा आनाज, कपड़ा आदि सामान जल कर राख हो गया है। संवाद
अभियान को सफल बनाने पर चर्चा
नौतनवां/चौक बाजार। आदर्श नगर पालिका नौतनवां सभागार में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें संचारी रोग अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। नगर में स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. धर्मेंद्र शाही ने कहा कि सफाई रखने से तमाम बीमारियां दूर हो जाती हैं। अधिशासी अधिकारी नौतनवां सुनील कुमार सरोज, रामाशंकर सिंह, लिपिक विंध्याचल सिंह आदि मौजूद रहे। चौक बाजार नगर पंचायत में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सफाईकर्मियों के साथ बैठक की। संवाद
कंस वध की कथा विस्तार से सुनाई
नौतनवां। बनैलिया मंदिर परिसर में हो रहे श्रीमद्भागवत महापुराण के दौरान मंगलवार अयोध्या के अमित दास ने भगवान श्रीकृष्ण, बलराम के मथुरा जाने और कंस वध की कथा विस्तार से सुनाई। कथा व्यास ने कहा कि श्रीकृष्ण को मारने के सभी प्रयास असफल होते गए। उसके पश्चात कंस ने कृष्ण और बलराम को बुलाने के लिए अक्रूर को गोकुल भेजा, ताकि धनुष यज्ञ समारोह में कुश्ती के बहाने मार डाला जाए। संवाद
सक्सेना चौक पर प्रसाद वितरित
महराजगंज। शहर में सक्सेना चौक पर मंगलवार को श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, निवर्तमान चेयरमैन कृष्णगोपाल जायसवाल ने संयुक्त रूप से जय श्री हनुमान के जयकारे के साथ प्रसाद वितरित किया। संवाद
सुदामा-कृष्ण के मिलन की कथा सुनाई
सिसवाबाजार। स्थानीय श्रीरामजानकी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत में मंगलवार को भगवान कृष्ण की लीला, जरासंध वध, सुदामा चरित्र प्रसंग सुन श्रोता भावविभोर हो उठे। कथा वाचक कौशल किशोर महाराज ने कहा कि जरासंध के वध के बाद उनके पुत्र को कृष्ण ने राजगद्दी पर बैठाया। सुदामा प्रसंग को सुनाते हुए कहा कि सुदामा की पत्नी सुशीला को जब पता चला कि द्वारकाधीश सुदामा के बचपन के मित्र हैं, तो उन्होंने जिद करके सुदामा को श्रीकृष्ण के पास भेज दिया। सुदामा जब कन्हैया के महल में पहुंचे तो द्वारकाधीश नंगे पैर दौड़ पड़े और बचपन के मित्र सुदामा को महल लेकर आए। संवाद
सभी लेखपाल एकजुट रहें : राघवेंद्र
नौतनवां। स्थानीय तहसील सभागार लेखपाल संघ की बैठक हुई। अध्यक्ष राघवेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए संगठन गंभीर है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी एकजुट रहें। विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से करें। इस मौके पर संघ के मंत्री दीपेंद्र धवल, अनुराग, रामबचन दीपचंद आदि मौजूद रहे। संवाद