फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रिकवरी निस्तारण में जुटे प्रधान नो ड्यूज के लिए लगा रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की डुगडुगी निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ करते हुए बजा दी। चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले ग्राम प्रधान नो ड्यूज के पुराने मामलों को जल्द से जल्द रफा-दफा करने के लिए विभागों का चक्कर लगाने लगे हैं।
विज्ञापन

प्रधान अफसरों के आवास तक जाकर यह सुनश्चित कर रहे हैं कि उनकी रिकवरी इत्यादि के मामलों का निस्तारण हो सके और नो ड्यूज का रास्ता पुख्ता किया जा सके। ग्राम पंचायतों में प्रधानी के चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में उन पंचायतों में हुए गबन व अनियमितता के मामलों की खूब चर्चा हो रही। पंचायतीराज विभाग के मुताबिक, सरकारी धन की बर्बादी की पूर्ति के लिए रिकवरी के आदेश लगभग 25 ग्राम पंचायतों में हुए हैं। किसी में मनरेगा लोकपाल तो किसी में विकास विभाग की ओर से रिकवरी के आदेश हैं। चुनाव लड़ने के लिए प्रधानों को सीडीओ स्तर से नो ड्यूज पाना होगा, यह नो ड्यूज तभी जारी होगा जब रिकवरी का काम पूरा होगा। ऐसे में उन प्रधानों की चिंता बढ़ी है जो ऐसे मामलों को अब तक हल्के में लेकर टाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें