फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधानों ने राम गोपाल का पुतला फूंका

Tue, 28 Mar 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानों को भ्रष्ट बोलने पर बढ़ा आक्रोश, जगह-जगह प्रधान कर रहे विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/मिठौरा। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में दिल्ली में 15 मार्च से हो रहे प्रदर्शन के दौरान सपा से राज्य सभा सदस्य राम गोपाल यादव ने ग्राम प्रधानों को भ्रष्ट कहकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। ग्राम प्रधानों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए पुतला फूंका। रामगोपाल यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार को सदर ब्लॉक परिसर में रमेश सिंह, जय गोविंद, अमरजीत, इंद्रमणि, अनीता, चंद्रावती, कमलेश आदि ग्राम प्रधानों ने पुतला फूंका। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी ने कहा कि अमर्यादित टिप्पणी से ग्राम प्रधानों के सम्मान को ठेस लगी है। इसपर उनको माफी मांगनी चाहिए। मिठौरा ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों ने राज्य सभा सदस्य रामगोपाल यादव को पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। सभी ग्राम प्रधानों ने कहा कि ग्राम प्रधान भ्रष्ट नहीं हैं। इस तरह की भाषा का प्रयोग किया जाना बेहतर निंदनीय है। उनको अपने बयान पर खेद प्रकट करते हुए माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान रघुनाथ पटेल, सच्चिदानंद मौर्य, कन्हैया सहनी,गिरजेश पाठक, योगेंद्र यादव, दिनेश मिश्रा, मुन्नी पटेल, रणजीत प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें