महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद 34 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित की गई है। प्रदीप गोंड जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। नई कार्यसमिति में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री बनाए गए हैं।
जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि अछेलाल गोंड, सुजीत कुमार खरवार उर्फ गोलू, कृष्ण कुमार चौधरी, गोरख प्रसाद, प्रदीप कुमार, रोशन गोंड, राजू प्रसाद चौधरी और शैलेश खरवार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जयप्रकाश गोंड, कन्हैया खरवार और अरविंद खरवार को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
जिला मंत्री के रूप में रवि गोंड, संतोष गोंड, सूरज गोंड, अमित श्याम गोंड, राकेश गोंड, संदीप खरवार, राज कुमार गोंड और गोपाल खटिक को शामिल किया गया है। राजेश गोंड को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा गुड्डू गोंड को जिला मीडिया संयोजक, सोनू गोंड को जिला सोशल मीडिया संयोजक और सनी गोंड को जिला आइटी संयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यसमिति में राजेश गोंड, चंद्रकेश गोंड, संतोष कुमार खरवार, दिनेश कुमार, मनोज गोंड, बीरजु गोंड, दीपक गोंड, अरुण गोंड, शोभनाथ चौधरी और राकेश खरवार को सदस्य बनाया गया है।