फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया

Mon, 16 Jun 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम चौक में किया। योग प्रशिक्षक शुभम द्विवेदी और आशुतोष चौधरी ने कामन योग प्रोटोकॉल का 45 मिनट का योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन

डीएम सहित उपस्थित लोगों ने योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, कटि चक्रासन, अर्द्ध चक्रासन और नाड़ीशोधन, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया। योग सप्ताह 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा। डीएम ने कहा कि योग हमारे देश की देन है। पूरे विश्व में इसको अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से न सिर्फ शरीर स्वस्थ होता है, बल्कि मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रखता है। उन्होंने सभी से अपील की योग सप्ताह के दौरान सभी लोग योगाभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें