फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत किशोर की टीम ने चुनाव को लेकर की बैठक 

Mon, 05 Sep 2016 12:57 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को नगर के एक मैरेज हाल में हुई। जिसमें प्रशांत किशोर की टीम के सदस्य विकास सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी की जानकारी दी। बैठक में राहुल गांधी की छह सितंबर से शुरू हो रही किसान यात्रा की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


बैठक में विकास सिंह ने कहा कि प्रदेश के किसानों की समस्या को देखते हुए कांग्रेस पार्टी तीन मुख्य मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाली है। जिसमें बिजली बिल आधा करने, किसानों का कर्ज माफ करने एवं अनाज का उचित समर्थन मूल्य दिलाने का मुद्दा शामिल है। ताकि लागत से कम उत्पादन वाले किसानों को उसका लाभ मिले।

कांग्रेस नेता वसीम खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के पचास हजार लोगों के घरों तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और यूपीए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने का लक्ष्य तय किया गया है। इस मौके पर मोहम्मद रियाज, दीपक मद्धेशिया, जमाल अहमद, अशोक जायसवाल, नूरूल हसन, प्रदीप पासवान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें