खनुआ। नौतनवा इंटर कॉलेज खेल मैदान में मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 सीजन 3 में मुकाबला एनएस क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर और राहुल यादव क्रिकेट एकेडमी पीपीगंज के बीच खेला गया।
राहुल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने अपने निर्धारित 25ओवर के खेल में 25 ओवर में 7विकेट के नुक्सान पर 244 रन बनाया। 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी। पीपीगंज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अर्पित गिरि ने सर्वाधिक 84 रन और आदित्य सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया।
एनएस क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वेदांस ने 24 और चिराग मल ने 26 रनों का योगदान दिया। राहुल यादव क्रिकेट एकेडमी पीपीगंज के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकू यादव को तीन विकेट प्राप्त हुए। मैन ऑफ द मैच अर्पित गिरी को दिया गया। इस मौके पर अशोक वर्मा, अनरुल्ला, आसिफ कमाल, राहुल यादव मौजूद रहे। संवाद