फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना सूचना सात घंटे कटी रही बिजली आपूर्ति, 50 हजार की आबादी रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश के दिन अस्त-व्यस्त रही लोगों की दिनचर्या
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक गुल रही मुख्यालय की बिजली
महराजगंज। बिजली निगम की लापरवाही के कारण सात वार्डों के हजारों उपभोक्ताओं को रविवार को सुबह 11 से शाम छह बजे तक परेशानी झेलनी पड़ी। इस अवधि तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। बिजली कटौती से 50 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
बिजली निगम ने बिना उपभोक्ताओं को जानकारी दिए मुजहना में नई रेललाइन कार्य की अनुमति दे दी। इसकी वजह से संबंधित क्षेत्र में आपूर्ति बाधित कर दी गई। इसके कारण बैंक रोड, शास्त्रीनगर, सिविल लाइन, वीर बहादुर नगर, हमीदनगर वार्ड, सरोजनी नगर, अंबेडकर नगर, पटेल नगर की बिजली सुबह 11 बजे से शाम पांच बजकर 50 मिनट तक बाधित रही। जिम्मेदारों की इस कारस्तानी ने लोगों पूरे दिन परेशानी झेलनी पड़ी। आनंद नगर से घुघली रेल लाइन का कार्य जारी है। इसके कारण बैकुंठपुर उपकेंद्र के पीछे मुजहना में 33 केवीए की आपूर्ति को सुबह 11 बजे बाधित कर दी गई।
विज्ञापन

उक्त वार्डों में अधिकतर कामकाजी व नौकरीपेशा निवास करते जिनके लिए रविवार के अवकाश का दिन एक तरह से लंबित कार्यों को निपटाने का होता है, लेकिन बिना बताये विद्युत आपूर्ति बाधित रहने का प्रभाव नगरवासियों की दिनचर्या पर पड़ा और लोग पहले तो बिजली आने के इंतजार में रहे, लेकिन दोपहर के बाद भी बिजली नहीं आई तो लोगों ने अवकाश में पूरे किए जाने वाले कार्यों को टालने पर मजबूर होना पड़ा। शाम 5:50 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो कपड़ों की सफाई सहित अन्य कार्य किसी तरीके से लोगों ने निपटाया।
वर्जन
आनंद नगर-घुघली के लिए रेल ट्रैक बिछाने का कार्य प्रगति पर है। रविवार सुबह संबंधित एजेंसी ने समस्या बताकर मुजहना 33 केवीए सप्लाई बाधित रखने का अनुरोध किया जिसके कारण इससे जुड़ी आपूर्ति बाधित रखनी पड़ी। शाम छह बजे से पहले आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-संतोष पांडेय, अवर अभियंता विद्युत, मुजहना

रविवार अवकाश का दिन बिजली विभाग की मनमानी का भेंट चढ़ गया। बच्चों के कपड़े व घर की सफाई शाम को किसी तरह पूरा किया गया।
-लीलावती शास्त्री नगर

पढ़ाई के लिए लगभग हर दिन तय होने के कारण सफाई, हेयर कलर व हेयर कटिंग जैसे कार्य के लिए रविवार का दिन ही तय रहता। दोपहर दो बजे तक इंतजार करते रहे।
-काजल सिंह, आजाद नगर

बिजली विभाग खुद को हाइटेक दिखाने के लिए स्मार्ट मीटर घर- घर लगा रहा है। लेकिन यह कैसी स्मार्टनेश है कि बिना ग्राहकों को बताए घंटो बिजली काट कर रखी गई।
विज्ञापन

-परमावती देवी शास्त्री नगर

प्रशासन की मंशा के विपरीत यहां बिजली विभाग काम कर रहा। डीएम के सख्त निर्देश पारदर्शिता के हैं, लेकिन यह कैसी पारदर्शिता कि बिना जानकारी घंटो बिजली काट रखी गई।
-पूर्णिमा पांडेय, मऊ पाकड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें