फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हल्की बारिश में 17 घंटे बाधित रही सिसवा की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। शुक्रवार की रात में हल्की सी बारिश में भी विद्युत उपकेंद्र सिसवा के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी में बिजली आपूर्ति की बहाली के लिए उपभोक्ताओं को 17 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार रात भी जैसे ही बरसात शुरू हुई, बिजली चली गई और शनिवार को सुबह 11:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई, मगर आधे घंटे बाद फिर बिजली गई तो अपराह्न 2 बजे आई। कस्बे के ही राजेश का कहना है कि बिजली की ये आंख मिचौली काफी दिनों से चल रही है। वहीं आंधी पानी के दौरान 10-15 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो जाना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। अवर अभियंता सुजीत कुमार चौरसिया ने बताया कि मुख्य लाइन का इंसुलेटर वज्रपात से क्षतिग्रस्त हो गया था, आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें