महराजगंज। बिजली निगम को ओर से शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के ठीक नहीं मिल रही है। जिले में तीन फीडरों से लगातार लो वोल्टेज की समस्या है। लेकिन इनका समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। घर में लगे बिजली उपकरण भी ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं। बिजली निगम में प्रतिदिन घुघली, परतावल और सिसवां बाजार में लो वोल्टेज के प्रतिदिन चार से छह मामले आ रहे हैं। उपभोक्ताओं द्वारा लो वोल्टेज की समस्या को ठीक करने की मांग की जा रही है। लेकिन विभाग इन समस्या को निस्तारण नहीं कर पा रहा है। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने कहा कि लगातार तेज धूप से वाटर लेवल नीचे चला जाता है। इससे भी लो वोल्टेज की समस्या हो रही है। परतावल, घुघली और सिसवां से लो वोल्टेज की समस्या अधिक मिल रही है।संवाद