फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चरम पर गर्मी, झुलस रहा बदन, पारा 42 डिग्री

Thu, 15 Jun 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 42 डिग्री तक पारा पहुंचने आदमी से लेकर पशु-पक्षी और जानवर तक बेहाल हो गए हैं। सुबह से ही धूप का असर बढ़ जा रहा है। इसमें बहुत जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। तेज धूप होने के कारण लोग बाजारों, मुहल्लों की सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पखवारे में अधिकतम तापमान 40 से ऊपर ही रहा। सुबह से ही तेज धूप निकल जा रही है। इससे 10 बजे के बाद लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। बुधवार को पारा 42 डिग्री रहा। लगातार गर्मी के चलते पशु पक्षी बेहाल हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर तालाब सूख चूके हैं। इससे पशु पक्षियों को पानी मिलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप का असर तो अब कारोबारियों पर भी पड़ने लगा है। गर्मी के कारण बाजार में लोग नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे बहुत जरूरी है वहीं इस धूप में दुकान तक पहुंच रहा है। इस गर्मी ने शरीर को ठंडा रखने वाले सामानों की बिक्री बढ़ा दी है। इस समय पंखा, कूलर, एसी, फ्रीज, पैक्ड ठंडा पानी, डिमांड काफी है। तेज धूप में लोग छाता, गमछा टोपी का प्रयोग कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन



गर्मी से पड़ रहा बहन पर प्रभाव

किसानों के लिए भी यह गर्मी समस्या बन गई है। धान की रोपाई के लिए लगाए गए बेहन पर इसका असर तेज पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि आसपास के खेतों की मिट्टी गर्म होने के कारण बेहन में भी बीमारियां पनप रही हैं। नर्सरी के पत्ते में पीलापन दिखाई दे रहा है। जिला कृषि अधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि धान के नर्सरी का समय समय पर सिंचाई करें। लापरवाही होने पर नर्सरी में रोग लगेंगे। गर्मी अधिक होने से बेहतर को तैयार होने में समय अधिक लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें