कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को पत्रक देने जाते करमही गांव के ग्रामीण।संवाद
महराजगंज। सिसवां ब्लाॅक के करमही निवासी ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। निजी राइसमिल के लिए नलकूप के नाम पर घनी आबादी के रास्ते हाईटेंशन तार बिछाया गया है। इसे हटाया जाए तो बेहतर रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि हाईटेंशन तार के रास्ते में दो विद्यालय, दर्जनों घर, बाजार पड़ रहा है। घर के बाहर बच्चे खेलते हैं। अगर यह तार लगाया गया तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसे लेकर पूर्व में ही जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई थी, लेकिन निस्तारण आख्या में अधिशासी अभियंता निचलौल द्वारा कहा गया कि तार को दूसरे रूट पर स्थानांतरित किया जा रहा है। वर्तमान में आबादी के रास्ते ही हाईटेंशन तार दौड़ाया गया है। इस मौके पर अमित कुमार चौरसिया, राजेश कुमार, रामजतन आदि मौजूद रहे।