फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रर्दशन

विज्ञापन
जिले की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पेरिस में प्रदर्शन करते सपा पदाधिकारी।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। महंगाई सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रर्दशन किया। राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। महंगाई पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। मिशन जल शक्ति के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन का कार्य कराया जा रहा है। इसमें पाइप की गुणवत्ता ठीक नहीं है। कार्यदायी संस्था द्वारा गांव में पाइप लगाने के नाम पर गड्ढा खोदकर छोड़ दिया जा रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। जिले में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गांव व शहर क्षेत्र में मानक के अनुसार बिजली नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। इससे मरीजों, व्यापारी परेशान हैं। कृषि यंत्रों के सब्सिडी के नाम पर अधिकारियों द्वारा बिना किसान के जानकारी में रकम लिया जा रहा है। इसकी जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
महराजगंज ठूठीबारी नेपाल सीमा तक फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य के सीमांकन हो रहा है, जिसमें इसमें ठूठीबारी कस्बे में व्यापारियों व आम नागरिकों को काफी नुकसान हो रहा है। प्रदर्शन में श्रवण पटेल, राजू दूबे, विजय यादव, प्रणव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें