फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल प्रवेश द्वार पर कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दूबे के पोस्टर चस्पा

विज्ञापन
सोनौली में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस चौकी के पास हिस्टीशीटर विकास दूबे का पोस्टर लगाते पुलिसकर्म? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
भारत-नेपाल प्रवेश द्वार पर कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दूबे के पोस्टर चस्पा
विज्ञापन

महराजगंज। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से हिस्ट्रीशीटर विकास दूबे की धरपकड़ के लिए पुलिस ने नेपाल सीमा पर भी कोशिशें तेज कर दी हैं। सोमवार की शाम को भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली के मुख्य द्वार पर विकास दूबे के पोस्टर चस्पा किए।
वहीं सीमाई क्षेत्र में पुलिस की हलचल बढ़ गई है। सोनौली, बरगदवां, परसामलिक, ठूठीबारी, झुलनीपुर, लक्ष्मीपुर के अलावा सीमा से अन्य गांवों पर पुलिस की नजर है। पगडंडियों पर निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नौतनवां रणविजय सिंह ने बताया कि सतर्कता बरतते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में अन्य सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय बनाकर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें