महराजगंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही और बिना सूचना गैरहाजिर रहने पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने दो सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ जांच भी होगी।
विकास खंड नौतनवा के ग्राम पंचायत जिगिना का है। यहां तैनात सफाई कर्मी मनोज कुमार चौधरी 12 अक्तूबर को सुबह 10.50 बजे आकस्मिक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले। सहायक विकास अधिकारी के निरीक्षण बाद डीपीआरओ को रिपोर्ट आख्या भेजी थी। रिपोर्ट में ग्रामीणों और प्राथमिक विद्यालय जिगिना के प्रधानाध्यापक की तरफ से बताया गया था कि एक माह से सफाई नहीं हुई है, सफाई कर्मी फोन करने पर फोन भी नहीं उठाते हैं।
इसी तरह घुघली ब्लॉक के ग्राम पंचायत अहिरौली की सफाई कर्मी रीता देवी चार अक्तूबर को बिना अवकाश लिए नदारद मिली थीं। इसमें भी रिपोर्ट आख्या सहायक विकास अधिकारी ने डीपीआरओ कार्यालय भेजी। उस रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार शाम निलंबन की कार्रवाई की गई।
बोलीं अधिकारीआदेश की अवहेलना व सफाई व्यवस्था खराब होने की रिपोर्ट पर दोनों सफाईकर्मियों को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मनोज कुमार चौधरी को लक्ष्मीपुर और रीता देवी को घुघली कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जांच के लिए एडीओ पंचायत लक्ष्मीपुर और सिसवां को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
- श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ