महराजगंज। परसा मलिक थाना क्षेत्र की दिव्यांग महिला की तहरीर पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में निपनिया निवासी दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है।
दिव्यांग महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी दोनों सगे भाई उसके पड़ोसी हैं। दोनों का उसके घर आना-जाना था। पति बाहर कमाने चला गया तब वह उसके घर आया और कहने लगा कि ब्लू फिल्म बनाओगी तो एक लाख रुपये मिलेगा। दिव्यांग महिला का आरोप है कि पैसे का लालच देकर आरोपी ने उसका अश्लील फोटो खींच लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र लाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद