महराजगंज। निचलौल थानाक्षेत्र के लेदी जंगल के रास्ते से रविवार सुबह जा रहे राजन चौहान पर कुछ लोगों ने गोलबंद होकर जानलेेवा हमला कर दिया। पीड़ित युवक का आरोप है कि दबंगों ने पिटाई करने के बाद उसकी आंख भी निकालने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामनगर गांव निवासी राजन चौहान ने बताया कि सुबह मजदूरी करने के लिए जंगल के रास्ते निचलौल शहर जा रहा था। निचलौल वन रेंज के लेदी जंगल के बीच में करीब दस की संख्या में लोग पहुंचे। अभी वह कुछ समझा पता कि दबंगों ने पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। दबंगों ने आंख निकालने की भी कोशिश की। शोर सुनकर मौके पर कुछ लोगों के आने से पहले हमलावर भाग गए। निचलौल के थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद