महराजगंज। परतावल ब्लाॅक के ग्राम सभा बड़हरा बरईपार में अमृत सरोवर योजना के तहत करीब 25 लाख रुपये की लागत से तालाब का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। जल सरंक्षण के तहत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार गौतम व ग्राम प्रधान हेसामुद्दीन ने सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ कराया।
ग्राम प्रधान हेसामुद्दीन ने बताया कि मानव जीवन में जल का बड़ा महत्व है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस ग्राम सभा में पिछले कई वर्षो से सभी तालाब सूख जाते हैं जिससे यहां जल का संकट उत्पन्न हो जाता है। बारिश का जल सहेजने के लिए तालाबों का सुंदरीकरण एक उपयोगी कदम है। संवाद