फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के देश का हो रहा विकास : पंकज

Sun, 18 Jun 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कोल्हुई में डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते  केंद्रीय वित्त राज्य मंत्
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



कोल्हुई। आदर्श इंटर कॉलेज में 21 जून को प्रस्तावित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम की तैयारियों का शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि बिना भेदभाव के देश का विकास हो रहा हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता सरकार की नीतियों व उनकी योजना के बारे में जनता को बताएं। नौ साल बेमिसाल नारों के साथ सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का सिर गर्व से ऊंचा हुआ हैं। सरकार की योजना का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण हुए हैं। नौ वर्षों में देश की छवि बदल गई। लोगों को अच्छी सड़कें, युवाओं को रोजगार, किसानों की हालत में सुधार के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगो की जिंदगी बदल दी है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाज के जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि कोल्हुई में प्रस्तवित जनसभा की तैयारियों में कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएं। इस दौरान मधुर सिंह, अरुण राय, प्रदीप पांडेय, शांति विजय सिंह, रामकेश प्रजापति,ज यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें