फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1200 से ज्यादा मतदाता वाले मतदान स्थलों का होेगा विभाजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मतदान में लगने वाली लंबी लाइन और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 1200 से ज्यादा मतदाता वाले मतदेय स्थलों को विभाजित कर नया मतदेय स्थल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने चुनाव आयोग के निर्देश पर कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में दी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों के संबंध में यदि किसी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के पास कोई सुझाव अथवा प्रस्ताव हो तो उसे एक जुलाई की सायं तक जिला निर्वाचन कार्यालय, महराजगंज में लिखित रूप से उपलब्ध करा दें, ताकि संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार मतदेय स्थलों का निर्धारण किए जाने के बाद नई मतदेय स्थल की सूची का चार जुलाई को प्रकाशन किया जाएगा, और उसकी प्रति सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें