फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बगहा गांव में उपचुनाव आज पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Wed, 19 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवां ब्लाॅक से मंगलवार को उपजिलाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में चुनाव सामग्री सहित अन्य स्टेशनरी के साथ ग्राम पंचायत बगहा में उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टी रवाना हो गई।
विज्ञापन

नौतनवा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बगहा में ग्राम प्रधान के उपचुनाव के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बगहा में केंद्र संख्या 11 में पीठासीन अधिकारी श्रवण कुमार, राजवीर सिंह, ममता गुप्ता, अवधेश कुमार चौधरी व मतदान संख्या 12 में पीठासीन अधिकारी जैनेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार पटेल, कंचनलता सिंह, विजेंद्र कुमार व पुलिस प्रशासन पूरी टीम के साथ ब्लाॅक मुख्यालय से रवाना हुई। एडीओ पंचायत योगेश कुमार मद्धेशिया, आरओ शीश कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवादǃ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें