फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गर्म हुई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गर्म हुई सियासत
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन के बाद अब ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए सियासत शुरू हो गई है। ब्लॉकों में चुने जाने वाले प्रमुख पद के दावेदारों में भाजपा का टिकट पाने की होड़ मची है। अपना टिकट पक्का कराने के लिए दावेदार बड़े नेताओं की परिक्रमा में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 12 ब्लॉकों में प्रमुख पद पर चुनाव होना है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न होने के बाद प्रमुख पद के दावेदारों ने टिकट के लिए भागदौड़ तेज कर दी है। प्रमुख पद के अधिकांश सीटों पर लड़ने वाले दावेदारों की स्थिति तो स्पष्ट है, मगर जीत सुनिश्चित करने के लिए अधिकांश दावेदार भाजपा का टिकट हासिल करने में जुटे हैं। विधायक, सांसद अथवा जिलाध्यक्ष सभी के आवास पर दावेदारों की भीड़ देखी जा रही है। बहुत से जगह पर ऐसे दावेदार भी हैं, जो पार्टी व संगठन से जुड़े रहने के बाद भी टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो पा रहे हैं। वे पूरी तरह आश्वस्त होने के लिए दिन-रात परिक्रमा में जुटे हैं। भाजपा के जिला प्रभारी सुभाष यदुवंश ने बताया कि पार्टी के निर्देश के मुताबिक भाजपा पहले पार्टी के जिताऊ कार्यकर्ताओं को टिकट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें