फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मतदेय स्थलों पर सुझाव और आपत्तियां 28 तक दें राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में मतदेय स्थलों के संभाजन और मतदाता सूची को दुरुस्त करने के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदेय स्थलों की स्थिति की जानकारी दी गई। डीएम ने राजनीतिक दलों से संबंधित सुझाव और आपत्तियां 28 अक्तूबर तक उपलब्ध कराने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में प्रकाशित आलेख के अनुसार जिले में कुल 2228 मतदेय स्थल हैं। इनसे जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर विचार करने के लिए बीएलओ और बूथ लेवल एजेंटों के साथ ब्लॉक, तहसील और विधानसभा क्षेत्रवार बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने भारत-नेपाल के सामाजिक और पारिवारिक संबंधों का उल्लेख करते हुए नेपाल से विवाह कर भारत आई महिलाओं के पात्रता के अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने इंटर कॉलेजों और महाविद्यालयों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों का नाम भी मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर विद्यार्थियों को जागरूक करने और फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए।
बैठक में भाजपा के राजेश यादव, कांग्रेस के विनोद सिंह और राजन शुक्ला, आम आदमी पार्टी के पशुपतिनाथ गुप्ता और दामोदर गोयल, सपा के कुंवर यज्ञदत्त और राहुल पांडेय सहित अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशान्त कुमार, सभी उपजिलाधिकारी और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार यादव मौजूद रहे।

मतदेय स्थलों पर सुविधाएं दुरुस्त कराने के निर्देश
बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने मतदेय स्थलों पर दिव्यांगजनों के लिए रैंप और महिलाओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था कराने का सुझाव दिया। इस पर डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर सुविधाओं की उपलब्धता जांचने और कमियों को समय से दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें