सिंदुरिया गांव में ट्रांसफार्मर में लगी आग।संवाद
महराजगंज। सिंदुरिया गांव का ट्रांसफाॅर्मर बृहस्पतिवार रात नौ बजे धू-धू कर जलने लगा। लोगों की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद हुई। रात में गांव के लोग अंधरे में रहे और सुबह बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। शाम को आपूर्ति बहाल हुई। अवर अभियंता संतोष पांडेय ने बताया कि आपूर्ति बहाल करा दी गई है। संवाद