फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक साजिश से जेल भेजवाया : अमन

Fri, 22 Jan 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। अपहरण के एक मामले में छह माह लखनऊ जेल में बंद रहे सपा नेता अमन मणि त्रिपाठी बृहस्पतिवार को नौतनवा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हुई सभा में अमनमणि ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत मुझे जेल भेजवा दिया गया। सपा नेता ने जनसभा में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए समर्थित उम्मीदवार को जिताने की अपील भी की।
विज्ञापन


सपा नेता ने कहा कि क्षेत्र की जनता से दूर रखने के लिए राजनीतिक विरोधियों के कुचक्र का शिकार हुआ हूं। जनता का स्नेह रहा तो उन्हें अब कोई दूर नहीं कर पाएगा। 2017 विधानसभा के चुनाव में जनता उनके विरोधियों का मुंहतोड़ जवाब देगी। जनता चौक में हुई जनसभा में विरोधियों पर जमकर बरसे।

कहा कि अब वह क्षेत्र की जनता से दूर जाने वाले नहीं हैं। अमन ने कहा कि उनके पिता अमर मणि त्रिपाठी ने सिर्फ क्षेत्र के विकास के लिए काम किया। जबकि विधानसभा के मौजूदा जनप्रतिनिधि ने पिछले चार सालों में क्षेत्र के किसान व गरीबों के विकास के लिए कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन


 बल्कि जनता को ठगकर विकास कार्यों की रकम बटोरी है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पद के समर्थित उम्मीद्वार रामकुमार गौड़ को जिताने की अपील की। जनसभा को पूर्व मंत्री श्यामनरायन तिवारी, बाबूराम यादव, झिन्ना, सरवरे आलम, निहाल इराकी, चन्दन चौधरी, शुभम पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


 अध्यक्षता रामकुमार गौड़ एवं संचालन मुक्तिनाथ त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर कृष्णमोहन, झुल्लुर कुरैशी, नरेन्द्र सिंह, शैलेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें