फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राप पिला कर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

विज्ञापन
सदर सीएचसी में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
ड्राप पिला कर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को पोलियो ड्राप जरूर पिलाएं। ताकि पोलियो जैसी बीमारी पनपने न पाए। बच्चे इन बीमारियों से मुक्त रहें।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने पल्स पोलियो अभियान में लगे कर्मियों को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप पीने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने जनपद के लोगों से अपील की कि अगर उनके बच्चे बूथ दिवस पर पोलियो ड्राप नहीं पी सके हैं, तो जब उनके घर टीम जाए तो बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं। जिले में करीब 4.40 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। इसके लिए कुल 1,368 बूथ बनाए गए हैं। शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए कुल 3,750 कर्मचारी लगे हैं। जिनमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। बूथों पर ड्राप पीने से वंचित बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए टीम सोमवार से घर-घर जाएगी। इसके लिए 883 टीमें गठित की गई हैं। डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि पोलियो ड्राप पिलाने के लिए शहरी क्षेत्र में 48 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1,320 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इस दौरान संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी राम, संतोष श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें