फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी लूट की फर्जी सूचना से पुलिस हलकान

Tue, 11 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के सोनरा में फर्जी लूट की सूचना से पुलिस की नींद उड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाद में पता लूट की सूचना झूठी निकली।
विज्ञापन

कोतवाल सत्येन्द्र कुमार राय के अनुसार, चौक बाजार निवासी राजीव यादव ने पुलिस को सूचना दी की शाम करीब साढ़े सात बजे वह शहर से मोटरसाइकिल पर एक बैग में 80 हजार रुपये रखकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में सोनरा के पास अचानक कुछ बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली और तमंचा सटाकर उसका मोबाइल फोन और बैग में रखे 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन घटनास्थल पर कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। इससे पुलिस को संदेह हुआ। उन्होंने बताया कि राजीव यादव से कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी बातों में विरोधाभास नजर आया। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली, जो घटनास्थल के आसपास ही सुरक्षित मिलीं। इससे साफ हो गया कि लूट की घटना पूरी तरह फर्जी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें