फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहू को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद के कारण अलग रहते हैं दंपती, पुलिस ने युवक का किया चालान
विज्ञापन

परतावल। नगर पंचायत के एक वार्ड में एक व्यक्ति ने अपनी बहू को बाहरी युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस युवक को अपने साथ चौकी ले गई। बाद में उसे शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

जानकारी के अनुसार, परतावल निवासी एक युवक की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की युवती से हुई थी। परिवार के लोगों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी कारण दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। महिला ससुर के घर पर ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर का आरोप है कि चार जून को उसकी बहू घुघली थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ घर पर मौजूद थी। संदेह होने पर उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उसने शोर मचाते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर परतावल पुलिस चौकी ले गई। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें