फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों के अपहरण की सूचना पर हलकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के अपहरण की सूचना से हलकान रही पुलिस
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। कोल्हुई क्षेत्र से शनिवार रात पुलिस को तीन बच्चों के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। काफी तलाश के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को भैया फरेंदा स्थित नाना के घर से खोज निकाला।
विज्ञापन

सीओ सुनील दत दूबे ने बताया कि कोल्हुई निवासी पंकज पासवान का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी ने सूचना मायका पक्ष के लोगों को दी तो भाई बहन को बुलाने पहुंच गया। तीनों बच्चों को बाइक पर बैठाकर घर के लिए चल दिया। इस दौरान पंकज ने बच्चों के अपहरण की सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। बाइक से आने-जाने वालों की जांच शुरू कर दी गई। सूचना के आधार पर पता चला कि बच्चे ननिहाल भैया फरेंदा पहुंचे हैं। सीओ ने बताया कि अपहरण की कहानी झूठी थी। पति-पत्नी में विवाद के बाद बच्चों को मामा अपने घर ले कर आ गए थे। तीनों बच्चों को मां को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें