फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्री निर्माण कर हो रहे कब्जा को पुलिस ने रोका

Tue, 21 Mar 2017 01:19 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बाउंड्री निर्माण रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुंरदरपुर। पुंरदरपुर थाना क्षेत्र के गांव झामट में एक विशेष समुदाय ने कब्रिस्तान की भूमि सहित अन्य जमीन पर बाउंड्री का निर्माण कर कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी फरेंदा बिक्रम सिंह ने पुलिस लगा कर निर्माण कार्य को दोपहर में रोकवा दिया है।
विज्ञापन


गांव झामट व गजपति की सीमा पर सगरा नामक एक पोखरा स्थित है। पोखरा का अराजी नंबर 531 है और रकबा 384 एयर है। जिसके सटे पांच सौ तीस नंबर रकबा बत्तीस एयर कुम्हरी कला व पांच सौ तैंतीस नंबर रकबा एक सौ तेरह एयर पोखरा का भीटा है। इसी भूमि से सटे पांच सौ उन्तीस नंबर रकबा दो सौ अठारह एयर व पांच सौ बत्तीस नंबर रकबा दो बावन एयर की भूमि कब्रिस्तान के नाम से अंकित है। शासन द्वारा कब्रिस्तान की बाउंड़्ी के निर्माण के लिए बजट दिया गया था। विधानसभा चुनाव के समय ही हल्का लेखपाल जयराम व ग्राम प्रधान झामट मुराली ने कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन करा दिया था।

इधर, चुनाव में व्यस्तता देख एक समुदाय ने चुनाव के ही समय कब्रिस्तान की भूमि सहित अन्य जमीन को भी कब्रिस्तान में मिलाने के लिए चारों तरफ से बाउंड्री का निर्माण कराना शुरू कर दिया। इसकी सूचना हियुवा कार्यकर्ता शेषनाथ यादव को मिली। जिस पर उपजिलाधिकारी फरेंदा को दूरभाष पर बताया गया। जिस पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंच कर जांच कर रिपोर्ट सोमवार को उपजिलाधिकारी फरेंदा बिक्रम सिंह को दिए। जिसे गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी फरेंदा ने एसओ पुरंदरपुर को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को रोकवा दें। आदेश पाते ही एस ओ अनिल कुमार ने निर्माण कार्य रोकवा दिया । इस संबंध में उपजिलाधिकारी फरेंदा बिक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर शेष भूमि को कब्रिस्तान की जमीन से मुक्त रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें