फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के बड़हरा बरईपार गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनोज गिरि शुक्रवार रात परिवार के साथ घर पर थे। रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद वह अपने 14 वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ ओसारे में सोने चले गए। वहीं, पत्नी सरोज अपनी नौ वर्षीय बेटी परी के साथ कमरे में सो रही थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे मनोज पत्नी व बेटी को जगाने के लिए कमरे में पहुंचे तो सरोज का शव दुपट्टे के सहारे छत में लगे पंखे से लटका मिला। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें