फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर पुलिस ने जब्त किए छह वाहन

विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस की टीम।
विज्ञापन
महराजगंज। नगर चौकी क्षेत्र में रविवार को मुस्लिम समुदाय के युवकों ने बिना अनुमति के ‘आई लव मोहम्मद’ के नारे लगाते हुए जुलूस निकालने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस को रोककर छह वाहनों को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, रविवार को नगर क्षेत्र में अचानक कुछ युवक हाथों में झंडे और बैनर लेकर सड़क पर उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस को रोककर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान जुलूस में शामिल छह वाहनों को जब्त कर कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें