लक्ष्मीपुर ब्लाक में आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ी भीड़।
लक्ष्मीपुर। स्थानीय ब्लाॅक मुख्यालय पर शुक्रवार को आधार कैंप लगा, जिसमें तीन आधार मशीनें लगाई गईं। परिसर में हजारों की भीड़ जुटने से आधार कर्मियों और ग्रामीणों को काफी दिकक्तों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। इस वर्ष पहली बार आधार कैंप लगा है। उचित प्रबंधन न होने के कारण दिनभर लोगों को परेशान होना पड़ा।
बच्चों के पास जन्म प्रमाणपत्र न होने के कारण कुछ ही बच्चों का आधार बन पाया है। कई लोग बिना किसी छाया या पेयजल व्यवस्था के धूप में खड़े रहे। रोशन, पूजा, अल्का, रोशनी, इरसाद, पंकज सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए वे कई दिनों से कतार में खड़े हो रहे हैं, लेकिन बार-बार तकनीकी खामियों और ज्यादा भीड़ की वजह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मीपुर अनुराग कुमार ने बताया कि अधिक भीड़ की वजह से दिक्कतें हो रही हैं। कैंप में तीन मशीनें एक साथ लगाई गई हैं।