फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑनलाइन गेमिंग के मामले में युवक को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े एक मामले में पिपराइच के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित शिकायत के आधार पर युवक को उठाया गया था। पूछताछ के दौरान उसके डिवाइस को जब्त कर लिया गया, जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक से आवश्यक पूछताछ पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सलाह दी है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि वे किसी गलत गतिविधि में शामिल न हों। साइबर थाना टीम ऑनलाइन गेमिंग और इससे जुड़े अपराधों पर लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस ने अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें