फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : पहले दिन 2816 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
महराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज में अभ्य​र्थियों की जांच की गई।  
विज्ञापन
जिलाधिकारी और एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, 554 पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्र पर रहे तैनात
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच 13 केंद्रों पर संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार को जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 8704 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जबकि 2816 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
नगर के सक्सेना चौक पर पुलिस विभाग की ओर से बैरिकेडिंग की गई थी, जिससे यातायात नियंत्रित रहे और परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाले मार्गों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग के लिए रोडवेज बस स्टेशन परिसर तथा जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज मैदान में विशेष व्यवस्था की गई थी। भीषण गर्मी को देखते हुए बस स्टेशन परिसर में पेयजल की व्यवस्था भी की गई, जिससे दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

जनपद में प्रत्येक पाली के लिए 5760 अभ्यर्थियों की व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली में 4354 तथा द्वितीय पाली में 4350 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी व जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से पूर्व सघन जांच एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई तथा प्रत्येक केंद्र पर पुलिस अधिकारी तैनात रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त निगरानी में पूरी परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी और नकलविहीन बनाए रखा गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और सतर्क ड्यूटी के चलते पहले दिन की परीक्षा पूरी सुचिता के साथ संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन मंगलवार को भी जिले के सभी 13 केंद्रों पर आयोजित होगा, जिसके लिए 11,520 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें