महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिले के कई थानाें का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी थानेदारों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी। कहा कि लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस लाइंस व बरगदवा थाने के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, रजिस्टर, आगंतुक, अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर का अवलोकन किया। सीसीटीएनएस कार्यालय में सफाई रखने व राजकीय कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बॉर्डर वाले रास्तों पर पिकेट व पुलिस टीम लगा कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच करें। जोगियाबारी, सोनपिपरी, खैराधाट व बुढ़वा घाट के साथ नेपाल जाने वाले पगड़डी मार्गों व बॉर्डर वाले रास्तों का कोल्हुई पुलिस व एसएसबी की टीम के साथ निरीक्षण किया। तस्करी में संलिप्त रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने नेपाल बॉर्डर का भी निरीक्षण किया। संवाद